Trusted Source Image

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, परीक्षा पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 09:57 AM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2026 के लिए कुल 1100 रिक्तियां उपलब्ध हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2026 के लिए कुल 1100 रिक्तियां उपलब्ध हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वेल्थ एग्जिक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2026 है।

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 निर्धारित की गई है, जबकि क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 है।

Bank of Baroda Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग
850 रुपये (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और महिला
175 रुपये (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क

Bank of Baroda Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ एग्जिक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही वेल्थ एग्जिक्यूटिव पदों के लिए भारत में प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों, प्राइवेट सेक्टर बैंकों, विदेशी बैंकों, ब्रोकिंग, सिक्योरिटीज फर्मों, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों के साथ वेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में बैंकिंग का अनुभव होना चाहिए। कॉर्पोरेट क्रेडिट में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

Bank of Baroda Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद
ग्रेड / स्केल
कुल रिक्तियां
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
ईडब्ल्यूएस (EWS)
अनारक्षित (UR)
कुल
वेल्थ एग्जिक्यूटिव (Wealth Executive)
JMG/S-I
1000
150
75
270
100
405
1000
क्रेडिट एनालिस्ट - C&IC (Credit Analyst - C&IC)
MMG/S-II
100
15
8
27
10
40
100

Also read UPSC NDA 2 Admit Card 2026: यूपीएससी एनडीए-एनए 2 एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, 13 सितंबर से परीक्षा

Bank of Baroda SO Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

विषय
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
समय अवधि
भाषा
अंग्रेजी भाषा
20
20
20 मिनट
अंग्रेजी
तार्किक क्षमता और संख्यात्मक योग्यता
20
20
20 मिनट
द्विभाषी
सामान्य / आर्थिक और बैंकिंग जागरूकता
20
20
20 मिनट
द्विभाषी
पद से संबंधित पेशेवर ज्ञान
60
60
60 मिनट
द्विभाषी
कुल
120
120
120 मिनट
-

Bank of Baroda Recruitment 2026: प्रोबेशन पीरियड

बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2026 के लिए चुने गए उम्मीदवार को बैंक में जॉइन करने की तारीख से 12 महीने (1 साल) की एक्टिव सर्विस के दौरान प्रोबेशन पर रहना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications