Trusted Source Image

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनशन समाप्त करने का आग्रह करने के लिए विपक्षी सांसदों का दल वांगचुक से मिलेगा

Press Trust of India | July 22, 2026 | 03:20 PM IST | 2 mins read

अभिजीत दीपके ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "हम सोनम सर से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल खत्म करें। देश को उनकी जरूरत है और उनकी जान बहुत कीमती है, जिसे और जोखिम में नहीं डाला जा सकता।"

विपक्षी सांसदों का दल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिलने जाएगा।  (इमेज-एक्स/@INCIndia)
विपक्षी सांसदों का दल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिलने जाएगा। (इमेज-एक्स/@INCIndia)

नई दिल्ली: विपक्षी सांसदों का दल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिलने जाएगा। वे उन्हें अपनी भूख हड़ताल-जो 25 दिनों से चल रही है-खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें भरोसा दिलाएंगे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाया जाएगा। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, वांगचुक से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सागरिका घोष और माकपा के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास शामिल होंगे।

Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक ने रखी थीं ये शर्तें

इससे पहले, वांगचुक ने कहा था कि अगर सांसद और राजनीतिक पार्टियों के नेता उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही का मुद्दा संसद के मानसून सत्र में उठाया जाएगा, तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे।

हालांकि, सीजेपी के 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद, सोनम वांगचुक ने घोषणा की कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे। अभिजीत दीपके ने भी वांगचूक से अनशन तोड़ने की अपील की।

Also readCJP Protest: सीजेपी मार्च में लाठीचार्ज के खिलाफ याचिका पर सीजेआई सूर्यकांत का बयान - हमारा समय बर्बाद न करें

CJP Protest: दीपके की वांगचूक से अनशन तोड़ने की अपील

दीपके ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "हम सोनम सर से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल खत्म करें। देश को उनकी जरूरत है और उनकी जान बहुत कीमती है, जिसे और जोखिम में नहीं डाला जा सकता।"

उन्होंने आगे लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Sonam Wangchuk Hunger Strike: भूख हड़ताल का 24वां दिन

सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर कॉजपा के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन में 28 जून को हिस्सा लिया और उन छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल शुरू की जो शिक्षा प्रणाली में सुधार और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने 18 जुलाई को जबरन सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया था। हालांकि, उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications