Santosh Kumar | July 22, 2026 | 04:08 PM IST | 2 mins read
नीट 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करने वाली है। जो उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में पास हुए हैं और एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे शेड्यूल जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकेंगे। एमसीसी नीट काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए आयोजित की जाती है।
नीट 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है। 11 लाख से अधिक सफल कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग अगला चरण होगा।
सामान्य (जनरल/ईडबल्यूएस) वर्ग के लिए 50वां पर्सेंटाइल और एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्ग के लिए 40वां पर्सेंटाइल आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर 2026 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
एमसीसी नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में आम तौर पर 4 राउंड होते हैं: राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई के आखिर में या अगस्त की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संबंधित राज्य काउंसलिंग अथॉरिटी राज्य कोटे की सीटों के लिए जिम्मेदार होंगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
सीट अलॉटमेंट का नतीजा घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को अलॉट किए गए संस्थान में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। इसके लिए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी लानी होगी, जिनमें ये शामिल हैं:
बता दें कि सरकारी कॉलेजों में स्टेट-कोटा की बची हुई 85 प्रतिशत सीटों और राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 100 प्रतिशत सीटों के लिए राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटीज अलग-अलग नीट काउंसलिंग कराती हैं।