SBI Clerk Prelims Exam Date 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स डेट घोषित, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 09:46 AM IST | 1 min read

एसबीआई ने क्लर्क भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार रिपोर्टिंग टाइमिंग और परीक्षा पैटर्न चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान का मकसद भारत के अलग-अलग सर्किलों में 9,766 खाली पदों को भरना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, 9,766 पदों (जिनमें 9,124 रेगुलर पद और 1,538 बैकलॉग सीटें) के लिए एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरे भारत में 170 से अधिक शहरों में होगी।

SBI Clerk Prelims Exam Date 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। यह परीक्षा 1 घंटे की होगी और इसमें नीचे दिए गए 3 सेक्शन होंगे।

परीक्षा का नाम
परीक्षा का माध्यम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
अवधि
अंग्रेजी भाषा
अंग्रेजी
30
30
20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता
*
35
35
20 मिनट
तर्कशक्ति क्षमता
*
35
35
20 मिनट
कुल
*
100
100
1 घंटा

SBI Clerk Prelims Exam Date 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स

शिफ्ट
रिपोर्टिंग का समय
परीक्षा का समय
शिफ्ट 1
सुबह 8 बजे
सुबह 9 बजे – सुबह 10 बजे
शिफ्ट2
सुबह 10:30 बजे
सुबह 11:30 बजे – दोपहर 12:30 बजे
शिफ्ट3
दोपहर 1 बजे
दोपहर 2 बजे – दोपहर 3 बजे
शिफ्ट4
दोपहर 3:30 बजे
शाम 4:30 बजे – शाम 5:30 बजे

Also read Delhi Police PE-MT Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीई-एमटी एडमिट कार्ड जारी, टेस्ट 28 सितंबर से

परीक्षा के लिए दस्तावेजों की सूची

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा-

  1. प्रिंटेड एडमिट कार्ड - एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स कॉल लेटर की हार्ड कॉपी, जिस पर हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो हो।
  2. ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ - आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस।
  3. आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी - हॉल टिकट के साथ लगी एक फोटोकॉपी।
  4. अतिरिक्त पासपोर्ट फोटो - दो अतिरिक्त फोटो जो एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड की गई हो।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]