SBI Clerk Mains Result 2024: एसबीआई क्लर्क मेन रिजल्ट जल्द होगा जारी, जूनियर एसोसिएट के 8283 पद भरे जाएंगे
Abhay Pratap Singh | April 16, 2024 | 06:32 PM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क मेन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदक को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम रिजल्ट 2024 जल्द जारी किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे। मुख्य परीक्षा 25 फरवरी और 4 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर या आईडी पासवर्ड/ जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। एसबीआई क्लर्क रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए एक स्थानीय भाषा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, “एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2024 में समान अंक प्राप्त करने उम्मीदवारों में से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद कम गलत उत्तर वाले उम्मीदवारों को और अंत में अधिक उम्र के कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।”
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर एसोसिएट के 8,283 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन एग्जाम में शामिल हुए थे।
SBI Clerk Mains Score Card 2024: उपलब्ध जानकारी
एसबीआई क्लर्क मेन्स स्कोर कार्ड 2024 में उपलब्ध विवरण नीचे देख सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- कैटेगरी (श्रेणी)
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा की तिथि
- कट-ऑफ मार्क
- उम्मीदवार का कुल स्कोर
SBI Clerk Main Exam Result 2024: रिजल्ट
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं:
- एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, Current Openings टैब पर क्लिक करें।
- SBI Junior Associate Exam Result लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एसबीआई क्लर्क मुख्य परिणाम प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच