SBI Clerk Main Exam 2024: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा तारीखें जारी, जल्द आएगा प्रवेश पत्र, देखें पूरा शेड्यूल
Santosh Kumar | February 15, 2024 | 04:47 PM IST | 1 min read
केवल वे उम्मीदवार ही एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे जिन्होंने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 25 फरवरी और 4 मार्च को आयोजित की जाएगी। एसबीआई ने आधिकारिक वेबसाइट Bank.sbi पर नोटिस के माध्यम से तारीखों की घोषणा की है।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
आपको बता दें कि केवल वे उम्मीदवार ही एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे जिन्होंने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रीलिम्स परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी लेकिन रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है।
हालांकि, मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद संभावना है कि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर शीघ्र ही उपलब्ध होंगे।
बता दें कि एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के जरिए कुल 8283 जूनियर एसोसिएट पद भरे जाएंगे। बैंक जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। SBI Clerk Main Exam 2024 के लिए एडमिट कार्ड Bank.sbi पर जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]CBSE CTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम जल्द होगा जारी, जानें डाउनलोड की पूरी प्रक्रिया
उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम उपलब्ध होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी