Santosh Kumar | February 15, 2024 | 02:28 PM IST | 1 min read
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने वाला है। उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम उपलब्ध होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके लिए बोर्ड पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है। वहीं, सीटेट रिजल्ट 2024 के नतीजों के साथ सीबीएसई कट-ऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के डिजीलॉकर खाते बनाए जाएंगे और उन्हें सीबीएसई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।
आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिए कुल 26,93,526 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 84 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 9,58,193 पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए थे जबकि 17,35,333 पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए थे।
अभ्यर्थी CTET Result 2024 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
CTET January 2024 Scorecard Link पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
CTET Result 2024 चेक करें और इसे सेव करें।