SBI Apprentice Result 2023: एसबीआई अपरेंटिस रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Saurabh Pandey | February 27, 2024 | 01:09 PM IST | 1 min read
एसबीआई अपरेंटिस ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 4, 7 और 23 दिसंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसबीआई अपरेंटिस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 15000 रुपये स्टाइपेंड को तौर पर एक वर्ष तक मिलेगा।
नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अपरेंटिस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 4, 7 और 23 दिसंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल थे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया गया था।
स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा पास करना जरूरी
स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा के लिए अंतरिम रूप से चयनित और पात्र आवेदकों के रोल नंबर वेबसाइट पर जारी रिजल्ट पीडीएफ में शामिल है। अपरेंटिस के रूप में चयनित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को यह भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। जो अभ्यर्थी स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा पास नहीं कर सकेंगे, उनका चयन रोक दिया जाएगा। जो उम्मीदवार संबंधित भाषा के लिए अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट प्रस्तुत करेंगे, उन्हें भाषा दक्षता परीक्षा देने से छूट दी जाएगी।
SBI Apprentice Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को करंट ओपनिंग पर क्लिक करना होगा।
- अब फिर से एक नया पेज खुलेगा।
- एसबीआई अपरेंटिस फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
- अब पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एसबीआई अपरेंटिस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 15000 रुपये स्टाइपेंड को तौर पर एक वर्ष तक मिलेगा।
अगली खबर
]UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग ऑफिसर के 535 पदों पर भर्ती शुरू
UPUMS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग ऑफिसर के 535 पदों पर भर्ती शुरू upums-saifai-etawah-nursing-officer-recruitment-2024-registration-begins-check-posts-salary-at-up-ums-ac-in
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी