RTE Rajasthan Lottery Result 2026: आरटीई राजस्थान लॉटरी रिजल्ट rajpsp.nic.in पर घोषित, परिणाम स्कूल-वाइज जारी
Santosh Kumar | March 12, 2026 | 12:20 PM IST | 1 min read
चुने गए कैंडिडेट्स के लिए अलॉटमेंट का पहला राउंड 17 मार्च को होगा, जिसमें स्कूलों में रिपोर्टिंग और डीवी का समय 17 से 25 मार्च तक तय किया गया है।
नई दिल्ली: आरटीई राजस्थान लॉटरी रिजल्ट 2026 आज rajpsp.nic.in पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% फ्री सीटों पर एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज्ड लॉटरी के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। माता-पिता ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना एडमिशन स्टेटस, प्रायोरिटी ऑर्डर और अलॉटमेंट डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
लॉटरी के रिजल्ट मुख्य रूप से 'सेंट्रलाइज़्ड लॉटरी रिजल्ट - स्कूल-वाइज' और 'कैंडिडेट प्रेफरेंस ऑर्डर' सेक्शन में हैं। आरटीई राजस्थान लॉटरी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसमें बच्चे का नाम, दिया गया स्कूल और दूसरी डिटेल्स हैं।
RTE Rajasthan Lottery Result 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट
चुने गए कैंडिडेट्स के लिए अलॉटमेंट का पहला राउंड 17 मार्च को होगा, जिसमें स्कूलों में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का समय 17 से 25 मार्च तक तय किया गया है। चॉइस फाइलिंग प्रक्रिया 12 से 16 मार्च तक होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए समय पर स्कूल न पहुंचने और एडमिशन प्रोसेस पूरा न करने पर सीट कैंसिल हो सकती है। प्रथम चरण के आवंटन से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण 17 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा।
RTE Rajasthan Lottery Result: आरटीई राजस्थान एडमिशन शेड्यूल
द्वितीय चरण का आवंटन 7 अप्रैल को जारी होगा। द्वितीय चरण के आवंटन के बाद विद्यालयों द्वारा दस्तावेज सत्यापन 7 से 13 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण 7 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा।
इसके पश्चात शेष रिक्त सीटों पर आवंटन 22 अप्रैल को किया जाएगा। तृतीय चरण के तहत विद्यालयों द्वारा दस्तावेज सत्यापन 22 से 24 अप्रैल तक होगा, जबकि परिवेदनाओं का निस्तारण 22 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा।
अगली खबर
]RBSE Class 10th Result 2026: आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द, बोर्ड ने दी जानकारी, जानें डाउनलोड लिंक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और रिजल्ट 20 मार्च तक घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षाएँ फरवरी 2026 में हुई थीं, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार