RSSB Surveyor and Mine Foreman 2024: दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित कैंडिडेट के लिए अंतिम अवसर, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | October 28, 2025 | 05:23 PM IST | 2 mins read
राजस्थान सर्वेयर एंड माइन फोरमैन भर्ती 2024 के लिए डीवी शेड्यूल से संबंधित नवीतनम अधिसूचना rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सर्वेयर एवं खनि कार्यदेशक (Surveyor and Mine Foreman) श्रेणी-द्वितीय सीधी भर्ती 2024 के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन चरण में अनुपस्थित कैंडिडेट को अंतिम अवसर दिया है। 28 अक्टूबर को जारी नोटिस के अनुसार, आरएसएसबी सर्वेयर एंड माइन फोरमैन भर्ती 2024 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 अक्टूबर, 2025 को होगी।
राजस्थान सर्वेयर एंड माइन फोरमैन भर्ती 2024 के लिए डीवी शेड्यूल से संबंधित नवीतनम अधिसूचना आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है, जिसमें कुल 37 उम्मीदवारों को डीवी में उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया गया है।
इससे पहले, आरएसएसबी सर्वेयर और माइन फोरमैन पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहला चरण 18 से 26 सितंबर 2025 तक चला और दूसरा चरण 10 अक्टूबर, 2025 को हुआ। इन तिथियों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अब तीसरा अवसर प्रदान किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “दिनांक 18.09.2025 से 26.09.2025 तक एवं 10.10.2025 को अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को 30.10.2025 को कार्यालय समय पर निदेशालय, खान एवं भूविज्ञान विभाग, उदयपुर, शास्त्री सर्कल, उदयपुर में पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए तीसरा एवं अंतिम अवसर दिया जाता है।”
बोर्ड ने आगे बताया कि, “इसके बाद भी यदि अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहते हैं तो उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वयं उम्मीदवारों की होगी।” अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSSB Surveyor and Mine Foreman (Class-2) 2024: अभ्यर्थियों की सूची
निम्नलिखित चरणों का पालन करके दस्तावेज सत्यापन के अंतिम चरण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लेटेस्ट न्यूज’ सेक्शन पर विजिट करें।
- “सर्वेयर एवं माइन फोरमैन (श्रेणी-2) 2024 : अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर” लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें डीवी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार