RSSB Agriculture Supervisor 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन वापसी की प्रक्रिया आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | March 13, 2026 | 05:23 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक 2026 आवेदन पत्र वापस लेने के लिए उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर एसएसओ आईडी/ यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज से कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पंजीकृत आवेदक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 13 मार्च से आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 2026 एप्लीकेशन विड्रॉ कर सकते हैं।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक 2026 आवेदन पत्र वापस लेने के लिए उम्मीदवारों को एसएसओ पोर्टल पर एसएसओ आईडी/ यूजरनेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा। बोर्ड ने कहा कि, संबंधित योग्यता नहीं होने पर निर्धारित अवधि में आवेदन वापस नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं परीक्षा में शामिल नहीं होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन विड्रॉ करने के लिए अंतिम मौका दिया जाता है। आवेदक कुल 3 दिवस की अवधि में 13 मार्च से 15 मार्च, 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपना कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र 2026 वापस ले सकते हैं।”
आरएसएसबी ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक वापस लेने की सलाह दी है। आवेदन वापस लेने के बाद अभ्यर्थियों के दोबारा ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 परीक्षा राजस्थान के 38 जिलों में कराई जाएगी, जिनके नाम नवीनतम नोटिस में उपलब्ध हैं।
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर 2026 परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1100 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 944 और अनुसूचित क्षेत्र के 156) पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आरएसएसबी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan Agriculture Supervisor 2026 Application Withdraw: प्रक्रिया जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र वापस ले सकते हैं:
- एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- ‘रिक्रूटमेंट पोर्टल’ का चयन करें और ‘माई रिक्रूटमेंट सेक्शन’ पर क्लिक करें।
- संबंधित परीक्षा के सामने उपलब्ध विड्रॉ बटन पर क्लिक करके आवेदन वापस लें।
अगली खबर
]‘उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित करेगा नए मानदंड’ - सिटी मांटेसरी स्कूल कार्यक्रम में राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा कि राज्य का ध्यान केवल स्कूल और कॉलेज खोलने पर नहीं है बल्कि ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सीखने के सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ सकें।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग