RSSB LDC Final Answer Key 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 की फाइनल आंसर-की जारी, कुल 7 प्रश्न हटाए गए

Santosh Kumar | September 30, 2026 | 12:20 PM IST | 2 mins read

आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए, लिखित परीक्षा के आधार पर टाइपिंग टेस्ट के लिए लगभग 31,800 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है; यह संख्या कुल 10,644 रिक्तियों की तुलना में लगभग 3 गुना है।

यह आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आरएसएसबी द्वारा जारी की गई यह आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा 5 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई, जिसमें कुल 10,644 पदों के लिए लाखों उम्मीदवार शामिल हुए।

प्रोविजनल आंसर की के बारे में उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। प्रोविजनल आंसर की 24 जुलाई को जारी की गई। आपत्तियों पर विचार करने के बाद, बोर्ड ने कुल 7 सवाल हटा दिए हैं।

इनमें पेपर-1 का 1 सवाल और पेपर-2 के 6 सवाल शामिल हैं। कैंडिडेट्स अब फाइनल आंसर की के आधार पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। आरएसएसबी ने भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 28 सितंबर को ही घोषित कर दिया है।

RSSB LDC Final Answer Key 2026: रिजल्ट 28 सितंबर को ही घोषित

आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। टाइपिंग टेस्ट अगले चरण का हिस्सा है, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल सिलेक्शन प्रोसेस होगी।

आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए, लिखित परीक्षा के आधार पर टाइपिंग टेस्ट के लिए लगभग 31,800 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है; यह संख्या कुल रिक्तियों की तुलना में लगभग 3 गुना है।

इसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्रों से लगभग 28,792 और टीएसपी क्षेत्रों से लगभग 3,006 उम्मीदवार शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ सूची में अपने रोल नंबर खोजकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।

Also read RSSB LDC Grade-2 Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

RSSB LDC Final Answer Key 2026: फाइनल आंसर-की कैसे देखें?

राजस्थान एलडीसी ग्रेड-2 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार वेबसाइट पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' सेक्शन में आंसर की लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। पेपर-1 और पेपर-2 के लिए अलग-अलग पीडीएफ उपलब्ध हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में नॉन-टीएसपी और टीएसपी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पद शामिल हैं। सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा के अलावा टाइपिंग स्किल टेस्ट भी जरूरी है। सफल उम्मीदवारों को लेवल-5 पे स्केल पर नियुक्त किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]