RSSB Ayush Officer Admit Card 2025: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | December 22, 2025 | 06:32 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती परीक्षा 26 दिसंबर को होगी। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आयुष ऑफिसर (आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी) कॉन्ट्रैक्ट भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी।
आरएसएसबी ने आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा सिटी स्लिप 2025 पहले ही जारी कर दी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, समय और तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
RSSB Ayush Officer Admit Card 2025: परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,535 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को क्वेश्चन पेपर बुकलेट और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जाने की अनुमति होगी। उम्मीदवारों को 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
भर्ती परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक एंट्री दी जाएगी। सेंटर पर कैंडिडेट की पहचान ई-एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से वेरिफाई की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि लिखी होनी चाहिए।
Also read Rajasthan Librarian DV Date 2025: राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 दस्तावेज सत्यापन की फाइनल डेट जारी
RSSB Ayush Officer Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएसएसबी आयुष ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'गेट एडमिट कार्ड' सेक्शन पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी आयुष ऑफिसर एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर आईडी लॉगिन करें।
- आरएसएसबी आयुष ऑफिसर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र मान्य होंगे। अभ्यर्थी परीक्षा होने के बाद उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति परिणाम प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखें और बोर्ड द्वारा मांगने पर इसे दिखाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा