Saurabh Pandey | December 22, 2025 | 12:48 PM IST | 1 min read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2 दिसंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है।

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-3 भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच कार्यक्रम में प्रोविजनल रहे अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा 24 दिसंबर को दस्तावेज सत्यापन पूरा करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है।
आरएसएसबी की विभागीय वेबसाइट education.rajasthan.gov.in/secondary एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर प्रोविजनल अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध है।
आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोविजनल अभ्यर्थियों की सूची में क्रम संख्या, रोल नंबर, नाम, पहला नाम, जन्मतिथि, प्रोविजनल रिमार्क और टीम का नाम शामिल है।
आरएसएसबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित लाइब्रेरियन ग्रेड-सी भर्ती 2024 में अंतरि रूप से चयनित 1294 अभ्यर्थियों के लिए विभाग स्तर पर दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच कार्य निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर (लक्ष्मी निवास पैलेस रोड़) में 6 से 7 दिसंबर 2025 तक किया गया। इसके बाद अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 10 और 12 दिसंबर 2025 को दोबारा अवसर प्रदान किया गया था।
अभ्यर्थियों को 24 दिसंबर 2025 को निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर में स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन के कमरा नं. 12 में वांछित आवश्यक दस्तावेज सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2 दिसंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जो भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से अपने आईबीपीएस आरआरबी मेंस कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड स्केल 2 और 3 के लिए पहले ही जारी किए गए।
Santosh Kumar