Trusted Source Image

RSSB Admit Card 2025: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर, जमादार ग्रेड 2 एडमिट कार्ड आज होगा जारी, जानें एग्जाम डेट, गाइडलाइन

Santosh Kumar | December 22, 2025 | 11:40 AM IST | 2 mins read

आरएसएसबी जमादार ग्रेड-2 परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिलों में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उम्मीदवार हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) आज आयुष ऑफिसर (आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी) और जमादार ग्रेड-2 लिखित परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट सीधे ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती परीक्षा 26 दिसंबर को होगी, और जमादार ग्रेड 2 परीक्षा 27 दिसंबर को होगी।

आरएसएसबी आयुष ऑफिसर की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी और यह सिर्फ जयपुर जिले में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जमादार ग्रेड-2 की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

RSSB Admit Card 2025: ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जा सकेंगे

आरएसएसबी जमादार ग्रेड-2 परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिलों में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही अपने ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दी हैं।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, समय और तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जा सकेंगे।

Also readRajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

RSSB Recruitment 2025: परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी। केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी।

आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी मान्य होंगे। अभ्यर्थी उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति रिजल्ट आने तक सुरक्षित रखें और बोर्ड द्वारा मांगने पर इसे दिखाना होगा।

इसे सुरक्षित न रखने या न देने पर कार्यवाही हो सकती है। गोला भरते समय ध्यान दें कि कार्बन प्रति पर स्पष्ट निशान बनें। उम्मीदवार एसएसओ आईडी के माध्यम से भी आरएसएसबी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications