Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | December 19, 2025 | 10:45 PM IST | 2 mins read

राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट जारी होने के साथ आयोग कटऑफ भी जारी किया है। जो अभ्यर्थी कैटेगरीवाइज निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे ही भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों rssb.rajasthan.gov.in, sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राजस्थान वीडीओ परिणाम 2025 में दी गई सभी जानकारी सही है और उसमें कोई त्रुटि नहीं है। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को भविष्य में परेशानी हो सकती है, इसलिए उन्हें इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Rajasthan VDO Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको ग्राम विकास आधिकारी (VDO) भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अब स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ मेरिट लिस्ट

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 के साथ मेरिट लिस्ट जारी की गई है। मेरिट लिस्ट में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपना नाम और रोल नंबर खोजकर यह पुष्टि करनी चाहिए कि उनका चयन हुआ है या नहीं।

Rajasthan VDO Result 2025: परीक्षा विवरण

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए 850 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में भाषा ज्ञान सामान्य (हिन्दी, अंग्रेजी), गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति और बेसिक कंप्यूटर विषय से कुल 160 सवाल पूछे गए थे। कुल परीक्षा 200 अंक की थी और इसके लिए तीन घंटे दिए गए थे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे जिनमें निगेटिव मार्किंग भी लागू की गई थी।

Also read JPSC Teacher Vacancy 2025: झारखंड में असिस्टेंट टीचर के 3451 पदों पर निकली भर्ती, 14 दिसंबर से करें आवेदन

Rajasthan VDO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 के तहत ग्राम विकास अधिकारी के लिए 850 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से 683 रिक्तियां अनुसूचित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, और 167 रिक्तियां गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए हैं।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications