RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, 12वीं पास करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 20, 2024 | 08:25 AM IST | 1 min read
एलडीसी क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा जूनियर असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (ग्रेड 2) की 4197 रिक्तियों के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 20 मार्च को बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान लोक सेवा आयोग शासन सचिवालय और राज्य के अधीनस्थ विभागों/कार्यालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की तारीखें बाद में जारी करेगा।
RSMSSB Junior Assistant 2024: पात्रता मानदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स/कंप्यूटर सर्टिफिकेट आदि होना चाहिए। आवेदन करने से पहले पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया अधिसूचना पढ़ें।
एलडीसी क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
RSMSSB LDC Clerk 2024: रिक्तियों की संख्या
आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (ग्रेड 2) की 4197 रिक्तियां भरी जानी हैं। रिक्तियों और विभागों की संख्या नीचे देखी जा सकती है-
|
पोस्ट नाम |
क्षेत्र |
|
कुल |
|---|---|---|---|
|
क्लर्क ग्रेड II |
नॉन टीएसपी |
645 |
|
|
कनिष्ठ सहायक |
नॉन टीएसपी |
2788 |
|
|
टीएसपी |
764 |
||
RSMSSB LDC Vacancy 2024: आवेदन शुल्क
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
RSMSSB Recruitment 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- नवीनतम घोषणाओं में, RSMSSB Clerk Grade-ii And Junior Assistant Link पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करें।
- आवश्यक दस्तावेज और विवरण डालें।
- आवेदन शुल्क कर भुगतान कर पुष्टीकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 23 मार्च की परीक्षा के लिए जारी; छात्रों को एनटीए की सलाह
23 मार्च की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक pgcuet.samarth.ac.in पर सक्रिय कर दिया है। जिन छात्रों की परीक्षा 23 मार्च को आयोजित की जाएगी, वे CUET PG 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी