RSMSSB Recruitment 2024: आरएसएमएसएसबी जूनियर अनुदेशक भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
Saurabh Pandey | April 11, 2024 | 01:30 PM IST | 2 mins read
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जूनियर अनुदेशक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय-सीमा आज यानी 11 अप्रैल को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया हो, उनके लिए यह आखिरी मौका है।
इच्छुक उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 का लक्ष्य विभाग में कुल 1,821 जूनियर अनुदेशक रिक्तियों को भरना है। जूनियर अनुदेशक के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा अलग-अलग करवाई जाएगी।
RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2024 रिक्तियों का विवरण
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 के माध्यम से राजस्थान में जूनियर अनुदेशक पदों पर कुल 1821 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्रों के लिए कुल 1542 रिक्तियां और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए 279 रिक्तियां जारी की गई हैं।
RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2024 Online आयुसीमा
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RSMSSB Junior Instructor Syllabus परीक्षा पैटर्न
राजस्थान जूनियर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के प्रश्न होंगे। जिसमें 120 अंकों के लिए कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी, जिसका मतलब गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। परीक्षा 02 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2024 Date आवेदन शुल्क
आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी ईडब्ल्यूएस और पीडीडब्ल्यू के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2024 Apply आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर खुद को रजिस्टर करें और लॉगइन करें।
- अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट लें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा