RRB Technician Grade 1 Answer Key 2024: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 आंसर की जारी, 31 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति
Saurabh Pandey | December 26, 2024 | 02:28 PM IST | 2 mins read
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 आंसर की जारी कर दी गई है और ग्रेड 3 परीक्षा के लिए आंसर की जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम के अनुसार सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की कटौती की जाएगी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन ग्रेड 1 प्रोविजनल आंसर की 2024 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया है।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। आरआरबी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 आंसर की डाउनलोड करने का लिंक 26 दिसंबर सुबह 11 बजे से सक्रिय है और 31 दिसंबर, 2024, सुबह 11 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
RRB Technician Grade I Answer Key 2024: आंसर की चैलेंज शुल्क
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 आंसर की से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं और इसे चुनौती देना चाहते हैं, उन्हें चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देना होगा। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क में कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।
RRB Technician Grade 1 Answer Key 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- अब नोटिफिकेशन सेक्शन के अंतर्गत, CEN 02/2024 के तहत तकनीशियन-I के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आरआरबी तकनीशियन-I उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब आरआरबी तकनीशियन-I उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
RRB Technician Grade I Answer Key 2024: परीक्षा तिथि
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 19 और 20 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।
RRB Technician Grade I Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या
आरआरबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से 9144 तकनीशियन पदों को भरेगा। इनमें से 1092 तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड III के लिए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा