Santosh Kumar | December 26, 2024 | 11:28 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) किसी भी समय आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट 2024 सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट डेट जारी नहीं की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस लेख में अपेक्षित आरआरबी एएलपी 2024 कटऑफ की जानकारी दी गई है।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एएलपी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
आरआरबी एएलपी आंसर-की 2024 बोर्ड ने 5 दिसंबर को जारी की थी। इस पर 10 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। दर्ज आपत्तियों के आधार पर आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी करेगा।
Also readRRB JE Answer Key 2024: आरआरबी जेई आंसर की जारी, 28 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, शुल्क जानें
आरआरबी एएलपी कट-ऑफ 2024 चार चरणों में घोषित किया जाएगा। शिक्षकों और पिछले रुझानों के अनुसार, 2024 सत्र के लिए अपेक्षित आरआरबी एएलपी कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं-
श्रेणी | अनुमानित कट-ऑफ अंक |
---|---|
सामान्य | 55-65 |
ओबीसी | 45-55 |
एससी | 40-30 |
एसटी | 35-25 |
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा 25 से 29 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की थी। आरआरबी एएलपी 2024 परीक्षा 5 दिनों में प्रत्येक दिन तीन पालियों में आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों और विषय विशेषज्ञों दोनों ने परीक्षा के समग्र कठिनाई स्तर को मध्यम माना है। इस वर्ष आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान का लक्ष्य देश भर में सहायक लोको पायलट पदों के लिए 18,799 रिक्तियों को भरना है।