RPF SI Recruitment 2024: आरपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 15, 2024 | 04:49 PM IST | 2 mins read
आरआरबी आरपीएफ भर्ती 2024 आवेदन पत्र संशोधन विंडो 15 मई से 24 मई तक खुलेगी। उम्मीदवार निर्धारित संशोधन शुल्क का भुगतान कर अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 मई 2024 तक है।
आरआरबी आरपीएफ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
रिक्तियों का विवरण
आरआरबी आरपीएफ एसआई भर्ती 2024 के तहत कुल 452 पदों पर महिला और पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। रिक्तियों का अलग-अलग विवरण नीचे देख सकते हैं-
पुरुष रिक्तियों का विवरण
- अनारक्षित - 157 पद
- अनुसूचित जाति - 57 पद
- अनुसूचित जनजाति - 28 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 104 पद
- ईडब्ल्यूएस - 38 पद
- कुल - 384 पद
महिला रिक्तियों का विवरण
- अनारक्षित - 28 पद
- अनुसूचित जाति - 10 पद
- अनुसूचित जनजाति - 05 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 18 पद
- ईडब्ल्यूएस - 07 पद
- कुल - 68 पद
RRB RPF SI Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
रेलवे सुरक्षा बल कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। यदि उम्मीदवार पहले चरणकी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होता है, तो उसे 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इसी प्रकार एससी , एसटी, दिव्यांग और सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। यदि उम्मीदवार सीबीटी में शामिल होता है, तो उसे बैंक शुल्क काटकर पूरी परीक्षा फीस वापस कर दी जाएगी।
RPF Vacancy 2024 शैक्षणिक योग्यता
आरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से स्नातक या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।
RPF SI Recruitment 2024 आवेदन करने का तरीका
- रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rpf.Indianrailways.gov.in पर जाएं।
- वेबपेज पर आरपीएफ भर्ती 2024 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- अब खुद को पंजीकृत करें और जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आरपीएफ भर्ती आवेदन पत्र को दोबारा जांचें और सबमिट करें।
- आवेद पत्र का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई