RPF Constable Answer Key 2025: आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल आंसर की rrbcdg.gov.in पर जारी, दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | March 24, 2025 | 06:03 PM IST | 2 mins read
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को 29 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या 02/2024 के तहत आरपीएफ कांस्टेबल पदों के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से आरपीएफ कांस्टेबल प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएफ कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को प्रति प्रश्न 50 रुपए आपत्ति शुल्क का भी ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। आरपीएफ कांस्टेबल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 29 मार्च है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) सीईएन आरपीएफ 02/2024 के पद के लिए सीबीटी में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को उनके प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और उत्तर कुंजी आरआरबी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। कैंडिडेट 24.03.2025 शाम 6 बजे से 29.03.2025 रात 11:59 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।”
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल आंसर की 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आरआरबी आरपीएस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2024 जारी की जाएगी। इसके बाद, आरपीएफ कांस्टेबल 2024 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल 2024 भर्ती परीक्षा 2 से 18 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड 4,208 कांस्टेबल के पदों को भरेगा। लेटेस्ट अपडेट व अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RPF Constable Provisional Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आरपीएफ कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- आरपीएफ कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’