RRB NTPC UG CBTST Date 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटीएसटी डेट घोषित, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
Saurabh Pandey | November 2, 2026 | 07:56 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए सीबीटीएसटी की डेट घोषित कर दी है। इसके लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करना अनिवार्य होगा।
नई दिल्ली :
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी यूजी भर्ती के तहत दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II) का परिणाम 30 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर घोषित कर दिया है। सीबीटी-2 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) का शेड्यूल आरआरबी ने जारी कर दिया है।
यह भर्ती प्रक्रिया अंडरग्रेजुएट स्तर के विभिन्न एनटीपीसी पदों पर 3,058 रिक्तियों को भरने के लिए चलाई जा रही है। एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 के परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
RRB NTPC UG CBTST 2026: सीबीटीएसटी डेट
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटीएसटी 2026 का आयोजन 27 नवंबर 2026 को किया जाएगा। टाइपिंग स्किल टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें 'अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट' और 'जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट' के पदों के लिए सीबीटी 2 में शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग की गति और सटीकता का टेस्ट देना होगा।
RRB NTPC UG CBTST 2026: सिटी स्लिप विवरण
आरआरबी ने परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देने वाले लिंक का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा शहर और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवलिंग अथॉरिटी से जुड़ी जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध होगी।
RRB NTPC UG CBTST 2026: एडमिट कार्ड डेट
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटीएसटी परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिसकी जानकारी परीक्षा शहर वाले लिंक में दी गई है।
RRB NTPC UG CBTST 2026: आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटीएसटी के लिए परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
परीक्षार्थियों को भ्रामक खबरों से सचेत रहने की सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी लेटेस्ट और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट का ही अवलोकन करें और किसी भी अनाधिकृत स्रोत या भ्रामक खबरों के बहकावे में न आएं। इसके अलावा, अवैध तरीके से नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले दलालों से सावधान रहें, क्योंकि आरआरबी में चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार