RRB NTPC CBAT City Slip 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीएटी सिटी स्लिप जारी, 28 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 21, 2025 | 01:46 PM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार सीबीएटी और सीबीटीएसटी में बैठने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल (05/2024) भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी ग्रेजुएट लेवल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी सीबीएटी सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र वाले शहर का विवरण, कैंडिडेट का नाम, जन्मतिथि, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की जांच कर सकते हैं।
एनटीपीसी ग्रेजुएल लेवल सीबीएटी परीक्षा 28 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 में सफल होने वाले लगभग 43,957 उम्मीदवार सीबीएटी में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा 13 अक्टूबर को कराई गई और रिजल्ट 15 दिसंबर को जारी किया गया।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 24 दिसंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। सीबीएटी में शामिल होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, सीबीटी 2 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) और कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (सीबीटीएसटी) में बैठने के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB NTPC CBAT City Intimation Slip 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- कैंडिडेट आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘CEN 05/2024 सीबीएटी सिटी इंटिमेशन’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी सिटी स्लिप जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा