RRB Junior Translator Exam Date 2026: रेलवे जूनियर अनुवादक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | October 10, 2026 | 04:51 PM IST | 1 min read
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर अनुवादक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरीज के तहत जूनियर अनुवादक (हिन्दी) पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरआरबी की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) पदों के लिए सीबीटी परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा शहर और तिथि देखने के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। यह लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों rrb.indianrailways.gov.in और rrb.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध होगा। वहीं, अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड होना शुरू होंगे।
आधार बायोमेट्रिक सत्यापन
आरआरबी परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आधार सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल rrbapply.gov.in पर लॉगिन कर इसे पहले ही पूरा कर लें। इसके अतिरिक्त, परीक्षा के दिन UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक स्थिति में रहे। आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि (10वीं के प्रमाणपत्र अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम अपडेट होना चाहिए।
दलालों से सावधान रहने की हिदायत
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी है और किसी भी अप्रमाणित स्रोत से गुमराह न होने की हिदायत दी है। इसके साथ ही, नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले दलालों से सावधान रहने को कहा गया है, क्योंकि आरआरबी में चयन केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की मेरिट के आधार पर पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच