Trusted Source Image

CGSSB Assistant Teacher Exam 2026 Postponed: सीजीएसएसबी सहायक शिक्षक परीक्षा स्थगित, नोटिस डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | October 10, 2026 | 08:57 AM IST | 1 min read

सीजी व्यापम ने असिस्टेंट टीचर भर्ती लिखित परीक्षा 2026 की नई तिथि घोषित करने की तिथि के संबंध में कोई अपडेट नहीं दिया है।

सीजीएसएसबी सहायक टीचर परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को निर्धारित थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीएसएसबी सहायक टीचर परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को निर्धारित थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड द्वारा सीजीएसएसबी असिस्टेंट टीचर 2026 परीक्षा की नई तिथि उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

सीजीएसएसबी सहायक शिक्षक परीक्षा (LSAT26) का आयोजन पहले 11 अक्टूबर, 2026 के लिए निर्धारित था। यह परीक्षा राज्य के 16 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। इसके लिए प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए थे।

नोटिस के अनुसार, “सहायक शिक्षक के रिक्त पदों की लिखित भर्ती परीक्षा उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक - WPS NO. 6783 of 2026 के आदेश दिनांक 9 अक्टूबर, 2026 के पालनार्थ यह परीक्षा दिनांक 11 अक्टूबर, 2026 को आयोजित नहीं की जाएगी।”

Also readCGSSB Group 2 Recruitment 2026: सीजी ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, भरे जाएंगे 1710 पद

सीजी व्यापम असिस्टेंट टीचर 2026 परीक्षा की नई तिथि के लिए एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार पंजीकरण मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।

CG Vyapam Assistant Teacher Exam 2026 Postponed: नोटिस डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीजी व्यापम असिस्टेंट टीचर एग्जाम पोस्टपोन 2026 की नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं:

  • सीजीएसएसबी की वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, सहायक शिक्षक परीक्षा से संबंधित नवीनतम नोटिस पर क्लिक करें।
  • अब, नए पेज में एक पीडीए ओपन होगी।
  • इसे पढ़ें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।

अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications