RRB JE CBT 2 Result 2026: आरआरबी जेई सीबीटी 2 रिजल्ट जारी, दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जल्द
Saurabh Pandey | September 16, 2026 | 03:30 PM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई सीबीटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जोनवाइज जारी किया जा रहा है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरआरबी जेई सीबीटी 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा। रिजल्ट के साथ-साथ आरआरबी ने स्कोरकार्ड, क्वालिफाइंग स्टेटस और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
आरआरबी जेई सीबीटी 2 राउंड में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा (एमई) के लिए उपस्थित होना होगा। डीवी राउंड के लिए उम्मीदवारों का चयन दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया है।
RRB JE CBT 2 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर RRB JE CBT 2 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
- अंत में अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
RRB JE CBT 2 Result 2026: दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल
दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी किए ई-कॉल लेटर में दिए गए पते पर डीवी आयोजित किया जाएगा। डीवी के शेड्यूल बनाए जाने के बाद उम्मीदवारों को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए ई-कॉल लेटर आरआरबी की वेबसाइटों से डाउनलोड किया जा सकता है।
Also read EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन रिजल्ट भर्ती जारी
दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के पूरा होने के बाद अगले दिन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आरआरबी के नामित रेलवे अस्पतालों में अनिवार्य चिकित्सा परीक्षा के के लिए भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को डीवी और चिकित्सा परीक्षा के लिए 2 से 4 दिनों की तैयारी के साथ उपस्थित होना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय सभी दस्तावेजों के साथ ए-4 आकार में दो सेट स्वप्रमाणित फोटोकोपी प्रस्तुत करना होगा।
जोन-वाइज शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के आंकड़े
आरआरबी जेई सीबीटी 2 में अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का जोन-वाइज डेटा संबंधित रिजल्ट पीडीएफ में दिया गया है।
- रांची- 108 उम्मीदवार
- बिलासपुर- 125 उम्मीदवार
- कोलकाता- 626 उम्मीदवार
- चंडीगढ़- 108 उम्मीदवार
- गुवाहाटी- 7 उम्मीदवार
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल