RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना संशोधित, अब 31 जनवरी से करें अप्लाई, कुल वैकेंसी 22,000
Santosh Kumar | January 19, 2026 | 10:07 PM IST | 1 min read
योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, लगभग 22,000 वैकेंसी के लिए आरआरबी ग्रुप डी एप्लीकेशन प्रोसेस अब 21 जनवरी के बजाय 31 जनवरी से शुरू होगा। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन में बदलाव के बाद, आवेदन शुरू होने की तारीख साफ हो गई है, जिससे उम्मीदवार पहले से तैयारी कर सकते हैं। डिटेल नोटिफिकेशन पीडीएफ जल्द ही सभी रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा।
RRB Group D Vacancy 2026: आयु सीमा, आवेदन फीस
फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। आवेदन फीस जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹500 और अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹250 है।
फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है। एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल (1 जनवरी, 2026 तक) होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित कैटेगरी के लिए उम्र में छूट दी जाएगी।
RRB Group D Notification 2026: चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-1 के अनुसार ₹18,000 की शुरुआती सैलरी मिलेगी। सिलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 लेवल 1 परीक्षा इंग्लिश, हिंदी और 13 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं जैसे- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में उपलब्ध होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी