RRB Group D Exam Dates Revised: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा शेड्यूल रिवाइज्ड, नई डेट्स जारी
Saurabh Pandey | December 23, 2025 | 03:30 PM IST | 2 mins read
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर, उम्मीदवार हेल्पडेस्क संपर्क नंबर +91 9513631887 का उपयोग कर सकते हैं। हेल्पडेस्क का समय सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की संशोधित तिथियां 2025 जारी कर दी हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbranchi.gov.in या क्षेत्रीय पोर्टल पर आरआरबी ग्रुप डी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं 8 और 9 जनवरी 2026 तथा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026 होंगी। इससे पहले, परीक्षा तिथियां 1 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित थीं।
आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा
उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना आवेदन पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन पेज पर दिए गए 'forget password' लिंक का उपयोग करके अपना पासवर्ड दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
RRB Group D Exam Admit Card 2025: ई-कॉल लेटर
जिन उम्मीदवारों की सिटी इंटिमेशन स्लिप सक्रिय होगी, उन्हें ऑनलाइन आवेदन के दौरान पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एमएस और ईमेल भेजे जाएंगे। ई-कॉल लेटर डाउनलोड करना परीक्षा शहर और तिथि सूचना पर्ची में उल्लिखित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले शुरू होगा।
RRB Group D Exam Dates Revised: हेल्पडेस्क
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर, उम्मीदवार हेल्पडेस्क संपर्क नंबर +91 9513631887 का उपयोग कर सकते हैं। हेल्पडेस्क का समय सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सिटी इंटिमेशन लिंक से लॉगिन करने के बाद एक हेल्पडेस्क लिंक भी उपलब्ध कराया जाता है।
RRB Group D Recruitment 2025: अपुष्ट स्रोतों से गुमराह न हों।
उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध लाभ के बदले नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पर आधारित होता है और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी