RPSC SI Result 2026: आरपीएससी एसआई व प्लाटून कमांडर परीक्षा परिणाम जारी, पीईटी के लिए 20,798 उम्मीदवार चयनित

Santosh Kumar | June 19, 2026 | 04:53 PM IST | 1 min read

ओएमआर उत्तरपत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों के किसी भी विकल्प को नहीं भरने के कारण 1744 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

आरपीएससी रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आरपीएससी रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कुल 20,798 उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए चुना गया है।

आरपीएससी लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की गई। न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के पदों के लिए पीईटी में शामिल होने हेतु अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

Rajasthan SI Result 2026: 1744 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

ओएमआर उत्तरपत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों के किसी भी विकल्प को नहीं भरने के कारण 1744 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है और ऐसे उम्मीदवारों के रोल नंबर अलग से वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, एक उम्मीदवार का परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा गया है। जबकि एक का परिणाम रोक दिया गया है, इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट हाईकोर्ट में लंबित मामले के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।

Also read RPSC APO Recruitment 2026: आरपीएससी एपीओ भर्ती के लिए 371 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 7 जुलाई

RPSC SI Result 2026: आरपीएससी एसआई रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरपीएससी एसआई व प्लाटून कमांडर परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आरपीएससी एसआई व प्लाटून कमांडर रिजल्ट लिंक ओपन करें।
  • राजस्थान एसआई रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।

आरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा परिणाम पीडीएफ के अनुसार, अनुसूचित क्षेत्र के लिए 343 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 20,455 उम्मीदवारों को परीक्षा में अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]