Trusted Source Image

CBSE LOC 2026-27: सीबीएसई कक्षा 10-12 मुख्य परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने का शेड्यूल जारी, शुल्क जांचें

Abhay Pratap Singh | September 21, 2026 | 04:57 PM IST | 2 mins read

सीबीएसई ने कहा कि एलओसी तीन भागों में बांटा गया है। प्रिंसिपलों से अनुरोध है कि वे प्रत्येक भाग को ध्यान से पढ़ें, समझें और जरूरी कार्रवाई शुरू करें LOC सही समय पर और सही तरीके से जमा की जा सके।

सीबीएसई एलओसी को स्कूल भरकर जमा करते हैं, छात्र नहीं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई एलओसी को स्कूल भरकर जमा करते हैं, छात्र नहीं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10 और कक्षा 12 की मुख्य परीक्षा 2026-27 के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के 24 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 तक सीबीएसई संबंद्ध स्कूल एलओसी जमा कर सकते हैं।

नोटिस में कहा गया कि, “आखिरी तिथि निर्धारित है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए, स्कूलों से अनुरोध है कि वे तय तिथि और समय के अंदर प्रक्रिया पूरी कर लें। प्राइवेट उम्मीदवारों/ कंपार्टमेंट उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का लिंक अलग से उपलब्ध कराया जाएगा।”

CBSE LOC 2026-27: चालान को छोड़कर शुल्क भुगतान

सीबीएसई एलओसी 2026-27 शुल्क विवरण और जमा करने का शेड्यूल:

शुल्क का प्रकारभारतनेपालअन्य देश

कक्षा 10वीं और 12वीं – 5 विषयों की परीक्षा फीस

₹1,600 प्रति परीक्षार्थी

₹5,500 प्रति परीक्षार्थी

₹11,000 प्रति परीक्षार्थी

अतिरिक्त विषय की फीस

₹320 प्रति विषय

₹1,100 प्रति विषय

₹2,200 प्रति विषय

प्रैक्टिकल फीस (केवल कक्षा 12वीं)

₹160 प्रति प्रैक्टिकल विषय

₹175 प्रति प्रैक्टिकल विषय

₹375 प्रति प्रैक्टिकल विषय

LOC शुल्क जमा करने का शेड्यूल:

विवरणतिथि

सामान्य शुल्क के साथ LOC जमा करने की अवधि

24 सितंबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026

विलंब शुल्क के साथ LOC जमा करने की अवधि

22 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026

विलंब शुल्क

सामान्य परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त ₹2,000 प्रति परीक्षार्थी

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

विषयविवरण

माइग्रेशन प्रमाणपत्र

CBSE माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी जारी नहीं करेगा। जरूरत पड़ने पर छात्र परिणाम घोषित होने के बाद इसे प्राप्त कर सकेंगे।

दृष्टिबाधित परीक्षार्थी

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा फीस के भुगतान से छूट दी गई है।

Also readCBSE: सीबीएसई कक्षा 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं-12वीं की एलओसी प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी

LOC for CBSE Class 10-12 Main Exam 2026-27: चालान द्वारा शुल्क भुगतान

सीबीएसई एलओसी 2026-27 शुल्क विवरण और जमा करने का शेड्यूल

शुल्क स्लैब

प्रति छात्र भारतीय रुपये (INR) में परीक्षा शुल्क


LOC जमा करने की समय-सारणी
डिजिटल भुगतान विंडो
भारतनेपालअन्य देश

कक्षा 10 एवं 12

सामान्य शुल्क

5 विषयों के लिए ₹1600 प्रति उम्मीदवार


5 विषयों के लिए ₹5500 प्रति उम्मीदवार


5 विषयों के लिए ₹11,000 प्रति उम्मीदवार


24.09.2026 (गुरुवार) से 17.10.2026 (शनिवार) तक

चालान केवल 17.10.2026 तक ही जनरेट किया जा सकता है तथा शुल्क चालान की वैधता अवधि तक जमा किया जा सकता है।

LOC डेटा को अंतिम रूप देने की तिथि।

अतिरिक्त विषयों के लिए 320 प्रति विषय उम्मीदवार


अतिरिक्त विषयों के लिए ₹1100 प्रति विषय उम्मीदवार


अतिरिक्त विषयों के लिए ₹2200 प्रति विषय उम्मीदवार


विलंब शुल्क के साथ

ऊपर निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त ₹2000 प्रति उम्मीदवार विलंब शुल्क।


ऊपर निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त ₹2000 प्रति उम्मीदवार विलंब शुल्क।


ऊपर निर्धारित सामान्य शुल्क के अतिरिक्त ₹2000 प्रति उम्मीदवार विलंब शुल्क।


22.10.2026 (गुरुवार) से 26.10.2026* (सोमवार)




चालान केवल 26.10.2026 तक ही जनरेट किया जा सकता है तथा शुल्क चालान की वैधता अवधि तक जमा किया जा सकता है।


LOC डेटा को अंतिम रूप देने (Finalization) की तिथि।

सीबीएसई कक्षा 10 - 12 मुख्य परीक्षा 2026-27 के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/LOC_2627_21092026.pdf पर विजिट कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications