Trusted Source Image

UPRTOU PhD Admission 2026: यूपीआरटीओयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | September 21, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read

यूपीआरटीओयू पीएचडी एडमिशन और प्रवेश परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आवेदन का समय दिया गया है।

यूपीआरटीओयू पीएचडी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीआरटीओयू पीएचडी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) प्रोग्राम में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अंतिम तिथि 14 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

यूपीआरटीओयू पीएचडी 2026 एप्लीकेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 2000 रुपये और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि 15 से 21 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।

UPRTOU PhD Entrance Exam 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • मास्टर डिग्री- 4 वर्षीय बैचलर डिग्री प्रोग्राम के बाद मास्टर डिग्री या 3 वर्षीय बैचलर डिग्री के बाद 2 साल का मास्टर डिग्री पूरा करने वाले कैंडिडेट ने कुल मिलाकर कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित कैटेगरी को 5% की छूट दी जाएगी। हालांकि, 4 साल वाले बैचलर डिग्री प्रोग्राम के बाद प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवार के पास कुल मिलाकर न्यूनतम 75% अंक हो।
  • एमफिल डिग्री - जिन उम्मीदवारों ने एमफिल प्रोग्राम कम से कम 55% कुल अंकों के साथ पूरा किया है, वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। एससी/ एसटी/ ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 5% अंकों की छूट दी जा सकती है। पात्रता संबंधि अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

Also readIIT Roorkee Convocation: समारोह के पहले दिन 1,277 छात्रों को मिली डिग्रियां; अजित डोभाल रहे मुख्य अतिथि

UPRTOU PhD Entrance Exam Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

डायरेक्ट लिंक https://uprtouphd.co.in/api/phdentrance/ पर विजिट करें। आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

UPRTOU PhD Admission and Entrance Test Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में यूपीआरटीओयू पीएचडी प्रवेश 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:

विवरणप्रस्तावित तिथियां
विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क एवं प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026
विलंब शुल्क के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क एवं प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार की अवधि22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथि30 अक्टूबर 2026
पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 की तिथि5 नवंबर 2026
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि7 नवंबर 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications