Abhay Pratap Singh | September 21, 2026 | 09:39 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आज कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) अक्टूबर 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर 21 सितंबर से सीएसईईटी अक्टूबर 2026 हॉल टिकट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपना 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। सीएसईईटी अक्टूबर हॉल टिकट 2026 के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नीचे सारणी में सीएसईईटी अक्टूबर 2026 एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:
| तिथि | विषय |
|---|---|
01 अक्टूबर 2026 | व्यवसायिक संचार (Business Communication) |
03 अक्टूबर 2026 | लेखांकन के मूलभूत सिद्धांत (Fundamentals of Accounting) |
05 अक्टूबर 2026 | आर्थिक एवं व्यावसायिक वातावरण (Economic and Business Environment) |
07 अक्टूबर 2026 | व्यावसायिक कानून एवं प्रबंधन (Business Law and Management) |
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में नीचे दी गई जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए:
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईसीएसआई सीएसईईटी अक्टूबर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सीएसईईटी अक्टूबर 2026 परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दोपहर 2:30 बजे से 2:45 बजे तक का समय मिलेगा। सीएस एक्जिक्यूटिव दिसंबर 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होगी।