Abhay Pratap Singh | September 21, 2026 | 07:50 PM IST | 2 mins read
यूपी प्रिंसिपल 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में ओटीआर आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत प्राचार्य चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 21 सितंबर से यूपीईएसएससी प्रिंसिपल एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ओटीआर आईडी और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी प्रिंसिपल एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
यूपी प्रिंसिपल 2026 परीक्षा 24 सितंबर को एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक लखनऊ के कुल 2 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूपी प्राचार्य चयन परीक्षा 2026 दिशानिर्देश के अनुसार, एडमिट कार्ड पर प्रदर्शित पासपोर्ट साइज की फोटो लाना होगा। गेट बंद होने से पहले केंद्र पर पहुंचें। नीले या काले रंग का बॉलपॉइंट पेन लाने की अनुमति है। साधारण कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं है।
यूपीईएसएससी प्रिंसिपल प्रश्न पत्र 2026 में कुल 360 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट 40 अंकों के लिए आयोजित साक्षात्कार में शामिल होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 111 पद भरे जाएंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी प्रिंसिपल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: