Abhay Pratap Singh | September 21, 2026 | 10:25 PM IST | 2 mins read
बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम फेज 4.0 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 21 अक्टूबर 2026 तक भर सकते हैं।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज से चरण-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 21 सितंबर से बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
बिहार टीआरई 4 भर्ती के माध्यम से प्राथमिक (कक्षा 1-5), माध्यमिक (कक्षा 6-8), उच्च माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तरों पर 32,388 स्कूल शिक्षक पदों को भरा जाएगा। कुल रिक्तियों में से 3,847 पद प्राइमरी टीचर के; 8,563 पद मिडिल स्कूल टीचर के; 3,877 पद सेकेंडरी टीचर के और16,101 पद सीनियर सेकेंडरी टीचर के हैं।
सीटीईटी या एसटीईटी प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बीपीएससी ने टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 4 के लिए आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है, लेकिन वेबसाइट फिलहाल बंद है। बिहार टीआरई 4 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।
बीपीएससी टीआरई 4 पंजीकरण प्रक्रिया पहले 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलने वाली थी। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में सूचना बाद में दी जाएगी।
बीपीएससी टीआरई 4 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान वैध आधार नंबर प्रदान नहीं करने वाले कैंडिडेट को बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये देने होंगे। आधार विवरण प्रदान करने वाले उम्मीदवारों को इस शुल्क से छूट दी गई है।
कक्षा 1 से 8 के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और कक्षा 9 से 12 के लिए 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पुरुष अभ्यर्थी के लिए 37 वर्ष और सामान्य-महिला के लिए 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
बिहार टीआरई 4 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: