RPSC Assistant Professor Chemistry Result: राजस्थान सहायक प्रोफेसर भर्ती केमिस्ट्री रिजल्ट जारी, कटऑफ जानें
Saurabh Pandey | January 28, 2025 | 10:43 AM IST | 1 min read
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट्स के अनुसार, कुल 415 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए चुना गया है। रिजल्ट्स के साथ आयोग ने श्रेणी-वार कट ऑफ अंक भी प्रकाशित किए हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर-केमिस्ट्री प्रतियोगी परीक्षा-2023 का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आरपीएससी सहायक प्रोफेसर-केमिस्ट्री भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट्स के अनुसार, कुल 415 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए चुना गया है। रिजल्ट्स के साथ आयोग ने श्रेणी-वार कट ऑफ अंक भी प्रकाशित किए हैं।
आयोग ने कहा कि जो उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र हैं, उन्हें आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और इसे पूरी तरह से (2 प्रतियों में) भरना पड़ेगा और इसे रिजल्ट जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर सभी शैक्षिक, जाति और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों फोटो प्रतियों के साथ आरपीएससी कार्यालय में भेजना होगा। आयोग इंटरव्यू की डेट के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करेगा।
RPSC Assistant Professor Result: परीक्षा तिथियां
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि आयोग द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान शिक्षा सेवा (महाविद्यालय शाखा) नियम, 1986 के अन्तर्गत सहायक प्रोफेसर-केमिस्ट्री प्रतियोगी परीक्षा-2023 के प्रश्न पत्र-पहली और दूसरी पाली की परीक्षा 22 मई 2024 तथा तीसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया था।
RPSC Assistant Professor Result: 13 अभ्यर्थियों अयोग्य घोषित
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि इस बीच 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प न भरने के कारण 13 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
RPSC Assistant Professor Recruitment: कैटेगरी वाइज कटऑफ
- अनारक्षित - 113.12
- ओबीसी - 113.12
- ईडब्ल्यूएस - 113.12
- एससी - 111.56
- एसटी - 90.61
- एमबीसी - 101.61
अगली खबर
]REET Result 2022: रीट लेवल 2 का रिजल्ट उर्दू, पंजाबी और विज्ञान-गणित के लिए संशोधित; फाइनल आंसर-की जल्द
बोर्ड ने रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्नपत्र से कुछ सवालों के जवाब बदल दिए हैं और कुछ सवालों को हटा भी दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल