RPF Constable Exam Date 2025: आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम डेट घोषित; सिटी स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले
Santosh Kumar | January 28, 2025 | 07:02 PM IST | 1 min read
आरपीएफ भर्ती 2024 के तहत रेलवे में 4660 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 452 पद आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर के और 4208 पद कांस्टेबल के हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आरपीएफ ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2 से 20 मार्च 2025 तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
आरपीएफ भर्ती 2024 के तहत रेलवे में 4660 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें 452 पद आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर के और 4208 पद कांस्टेबल के हैं। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से 14 मई 2024 तक चले थे।
RPF Constable Admit Card 2024: सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आरपीएफ कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल परीक्षा से 4 दिन पहले आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी करेगा।
आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, स्थान, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिशानिर्देश जैसे कई विवरण होंगे। परीक्षा हॉल में आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
RPF Constable Exam Date 2025: आरपीएफ परीक्षा के लिए निर्देश
नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दलालों से सावधान रहें जो अवैध तरीके से नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देशभर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित होगी। चयन प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा, फिर शारीरिक परीक्षण (पीईटी और पीएमटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल