RMS CET 2025 Admit Card: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी एडमिट कार्ड rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | December 2, 2024 | 05:56 PM IST | 2 mins read
आरएमएस सीईटी 2025 एग्जाम 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा अधिकारियों ने आरएमएस 2025 सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय सैन्य स्कूल (RMS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 से 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस सीईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरएमएस लिखित परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in के माध्यम से आरएमएस सीईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएमएस 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आरएमएस परीक्षा 8 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, आरएसएम की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर आरएमएस सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि तीन परीक्षा शहरों को श्रीनगर और जम्मू से बदल दिया गया है। “कुपवाड़ा, बारामुल्ला और उधमपुर का चयन करने वाले उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई लिखित परीक्षा के शहर के लिए उनकी पहली पसंद के अनुसार उनका परीक्षा शहर आवंटित किया गया है।”
नोटिस में बताया गया कि, आरएमएस सीईटी 2025 आवेदन फॉर्म पूरा नहीं जमा करने वाले या शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। RMS CET एडमिट कार्ड 2025 के बिना छात्रों को राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राष्ट्रीय सैन्य स्कूल एडमिट कार्ड 2025 में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवारों को तुरंत अपने संबंधित सैन्य स्कूलों से संपर्क करना चाहिए। आरएमएस सीईटी परिणाम 2025 और साक्षात्कार का आयोजन फरवरी 2025 में किया जा सकता है। वहीं, चिकित्सा परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित होगी तथा शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2025 से शुरू किया जाएगा।
आरएमएस सीईटी एग्जाम पैटर्न के अनुसार, कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आरएमएस परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए और साक्षात्कार 20 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। जबकि, कक्षा 9 में दाखिले के लिए आरएमएस 2025 प्रवेश परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए 200 अंकों और साक्षात्कार 50 अंकों का होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी