RE-NEET Result 2026: नीट में 20 लाख छात्रों को मिलेंगे 4 बोनस अंक, रिजल्ट पर क्या होगा असर? फाइनल आंसर-की जल्द
Santosh Kumar | June 29, 2026 | 01:28 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही जवाब के लिए +4 अंक, गलत जवाब के लिए -1 अंक और बिना हल किए गए सवाल के लिए 0 अंक है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रीनीट प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एनटीए ने नीट प्रश्न पत्र से फिजिक्स का एक सवाल हटा दिया है, जिसके कारण परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को 4 बोनस अंक दिए जाएंगे। 21 जून को हुई दोबारा परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, इसलिए यह बोनस सभी के लिए समान रूप से लागू होगा। एनटीए जल्द ही नीट रिजल्ट डेट व फाइनल आंसर-की पीडीएफ के संबंध में अधिसूचना जारी कर सकती है।
नियमों के अनुसार, जब कोई सवाल गलत होता है या उसे हटा दिया जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को +4 अंक दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया हो या नहीं। रीनीट में फिजिक्स से जुड़े एक सवाल को हटा दिया गया है।
RE-NEET Result 2026: बोनस अंक से रिजल्ट पर असर?
इससे सभी उम्मीदवारों के स्कोर में अपने आप 4 अंक जुड़ जाएंगे। बोनस अंक मिलने से सभी का कुल स्कोर बढ़ेगा, लेकिन इसका सीधा असर रैंक पर पड़ेगा। टॉप रैंकर्स के बीच मुकाबला बढ़ सकता है क्योंकि सभी 4 अंक आगे होंगे।
नीट कटऑफ भी थोड़ा बढ़ सकता है। चैलेंज विंडो 28 जून तक एक्टिव रही। एनटीए अब सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर री-नीट 2026 का नतीजा घोषित किया जाएगा।
RE-NEET Final Answer Key 2026: नीट यूजी फाइनल आंसर की जल्द
छात्र बोनस अंक जोड़कर आसानी से अपना अनुमानित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। नतीजे में स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ शामिल होंगे। एनटीए जल्द ही फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी करेगी।
नीट फाइनल आंसर की के बाद कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षा में कुल 180 सवाल थे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही जवाब के लिए +4 अंक, गलत जवाब के लिए -1 अंक और बिना हल किए गए सवाल के लिए 0 अंक है।
स्टूडेंट्स रेगुलर अपडेट्स के लिए neet.nta.nic.in चेक करते रहें। ओरिजिनल एग्ज़ाम में पेपर लीक विवाद के बाद रीनीट आयोजित किया गया। एमसीसी नीट काउंसलिंग प्रक्रिया नीट 2026 के फाइनल रिजल्ट के बाद शुरू होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच