Re-NEET Answer Key 2026 (Out) LIVE: री-नीट आंसर की कोड 50, 60, 70, 80 जारी, सरकारी कॉलेज अपेक्षित कटऑफ जानें
Santosh Kumar | June 23, 2026 | 07:03 AM IST | 6 mins read
नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए, जनरल/ईडबल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 50वां परसेंटाइल, ओबीसी/एससी/एसटीके लिए 40वां परसेंटाइल, और पीडबल्यूडी कैटेगरी के लिए 45वां परसेंटाइल जरूरी है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try NowRe-NEET Answer Key 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित रीनीट यूजी 2026 परीक्षा आज देश भर के 5000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई। मई में हुई मूल परीक्षा के दौरान पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा आयोजित की गई, इस परीक्षा में लगभग 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। री-नीट आंसर की कोड 50, 60, 70, 80 के लिए प्रमुख संस्थानों द्वारा जारी कर दी गई है। रीनीट 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। परीक्षा के बाद, अब करियर्स360 के विषय विशेषज्ञ नीट प्रश्न पत्र का विश्लेषण और अनौपचारिक नीट आंसर-की प्रकाशित करेंगे।
अनौपचारिक नीट उत्तर कुंजी पीडीएफ की मदद से उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। छात्र अपनी ओएमआर शीट और नीट रिस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की मिलान कर स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
RE-NEET Question Paper 2026: री-नीट आंसर की पीडीएफ कब आएगी?
एनटीए, परीक्षा खत्म होने के 5–10 दिनों के अंदर आधिकारिक प्रोविजनल नीट आंसर-की और ओएमआर शीट जारी करेगी। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके नीट आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट प्रश्न पत्र और आंसर-की जारी करेगी। नीट आंसर की जारी होने की प्रक्रिया परीक्षा के बाद शुरू हो जाएगी। विभिन्न कोचिंग संस्थान अनौपचारिक नीट आंसर-की जारी करेंगे।
प्रोविजनल नीट आंसर-की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न फीस देनी होगी। फाइनल स्कोर, नीट यूजी फाइनल आंसर-की के आधार पर तय किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ परीक्षा के बाद नीट प्रश्न पत्र एनालिसिस जारी करेंगे।
Re-NEET Answer Key 2026: रीनीट यूजी 2026 मार्किंग स्कीम
नीट क्वालीफाइंग कट-ऑफ परसेंटाइल के आधार पर तय किया जाता है। जनरल/ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए 50वां परसेंटाइल, ओबीसी/एससी/एसटीके लिए 40वां परसेंटाइल, और पीडबल्यूडी कैटेगरी के लिए 45वां परसेंटाइल जरूरी है।
छात्र आंसर की आने तक मेमोरी बेस्ड सॉल्यूशंस से स्कोर अनुमान लगा सकेंगे। नीट 2026 रिजल्ट जुलाई के अंत तक आने की संभावना है। नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया एमसीसी और राज्य एजेंसियों द्वारा संचालित होगी।
नीट यूजी मार्किंग स्कीम 2026 की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तरों पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड लगाया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया या काटा जाता है।
June 22, 2026 | 11:01 PM IST
नीट यूजी कटऑफ कारक
नीट यूजी 2026 कट-ऑफ पुन: परीक्षा का कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या, सीटों की उपलब्धता और समग्र प्रदर्शन पर आधारित है।
June 22, 2026 | 11:01 PM IST
नीट यूजी कटऑफ कारक
नीट यूजी 2026 कट-ऑफ पुन: परीक्षा का कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या, सीटों की उपलब्धता और समग्र प्रदर्शन पर आधारित है।
June 22, 2026 | 09:25 PM IST
NEET UG 2026: रीनीट में कितने कितने उम्मीदवार शामिल हुए?
एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षाओं के लिए NEET UG परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक था। लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा में भाग लिया।
June 22, 2026 | 07:27 PM IST
Re-NEET Answer Key 2026: हेल्पलाइन नंबर
नीट रीएग्जाम आंसर की 2026 डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर उम्मीदवार एनटीए से 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
June 22, 2026 | 05:40 PM IST
री-नीट यूजी 2026 परीक्षा तिथि
एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षाओं के लिए NEET UG परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक था। लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने मेडिकल कॉलेज प्रवेश परीक्षा में भाग लिया।
June 22, 2026 | 04:41 PM IST
Re NEET 2026 provisional answer key
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर NEET UG 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी किए जाने की उम्मीद है।
June 22, 2026 | 03:32 PM IST
Re-NET UG 2026: क्वालीफाइंग कट-ऑफ क्या होती है?
यह काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की न्यूनतम पात्रता है। एससी कैटेगरी के लिए यह 40th परसेंटाइल तय है। इस साल यह 110 से 125 मार्क्स (720 में से) के बीच रहने की उम्मीद है।
June 22, 2026 | 02:00 PM IST
बोनस अंकों को लेकर छात्रों में उत्सुकता
री-नीट के अलग-अलग कोड (50, 60, 70, 80) के सामने आने के बाद अब विभिन्न कोचिंग संस्थानों के टीचर्स प्रश्नों की समीक्षा कर रहे हैं। छात्र सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या किसी गलत सवाल या विकल्प के कारण इस बार बोनस अंक मिलने की कोई संभावना है।
June 22, 2026 | 01:00 PM IST
क्या आंसर की के बाद बदलेगा SC कैटेगरी का सेफ स्कोर?
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद एससी (SC) कैटेगरी के छात्रों के बीच कट-ऑफ को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, एक अच्छे सरकारी कॉलेज के लिए SC वर्ग का सेफ स्कोर 500 से 530+ मार्क्स के बीच ही टिकने का अनुमान है।
June 22, 2026 | 12:00 PM IST
Re-NEET UG 2026: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका जल्द
एनटीए जल्द ही प्रोविजनल आंसर की पर चैलेंज दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल ओपन करेगा। यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, तो वे प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क देकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, जिसके बाद फाइनल आंसर की आएगी।
June 22, 2026 | 10:48 AM IST
Re-NEET UG 2026: फिजिक्स और केमिस्ट्री ने घुमाया
री-नीट यूजी पेपर एनालिसिस के मुताबिक, फिजिक्स के कुछ न्यूमेरिकल और केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक सेक्शन के सवाल थोड़े घुमावदार और समय लेने वाले थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार रैंक तय करने में फिजिक्स और केमिस्ट्री के अंकों की बड़ी भूमिका होने वाली है।
June 22, 2026 | 09:46 AM IST
कैसा रहा री-नीट 2026 का पेपर?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार का री-नीट पेपर पिछले मुख्य पेपर की तुलना में थोड़ा अधिक संतुलित और वैचारिक (Conceptual) था। बायोलॉजी सेक्शन हमेशा की तरह एनसीईआरटी (NCERT) पर आधारित और स्कोरिंग रहा, जिसने छात्रों को काफी राहत दी है।
June 22, 2026 | 08:46 AM IST
Re-NEET कोड 50, 60, 70, 80 के प्रश्न पत्र पीडीएफ उपलब्ध
विभिन्न कोचिंग संस्थानों और एक्सपर्ट्स ने री-नीट परीक्षा के कोड 50, 60, 70 और 80 के प्रश्न पत्रों की अनौपचारिक पीडीएफ और उनके विस्तृत वीडियो सॉल्यूशन जारी कर दिए हैं।
June 21, 2026 | 11:55 PM IST
NEET 2026 Paper: नीट 2026 प्रश्न पत्र पीडीएफ लिंक
नीट यूजी 2026 परीक्षा के कुछ दिनों बाद, एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी प्रश्न पत्र और आंसर-की जारी करेगी।
June 21, 2026 | 11:24 PM IST
री-नीट आंसर की कोड 50, 60, 70, 80 के लिए जारी
री-नीट आंसर की कोड 50, 60, 70, 80 के लिए प्रमुख संस्थानों द्वारा जारी कर दी गई है। रीनीट 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली।
June 21, 2026 | 10:27 PM IST
Unofficial NEET Answer Key 2026: नीट प्रश्न पत्र एनालिसिस जारी
फाइनल स्कोर, नीट यूजी फाइनल आंसर-की के आधार पर तय किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ परीक्षा के बाद नीट प्रश्न पत्र एनालिसिस जारी करेंगे।
June 21, 2026 | 09:30 PM IST
NEET 2026 Passing Marks: अपेक्षित न्यूनतम पासिंग मार्क्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2026 में एमबीबीएस के लिए अपेक्षित न्यूनतम पासिंग मार्क्स देख सकते हैं-
| श्रेणी |
क्वालीफाइंग परसेंटाइल
|
अपेक्षित न्यूनतम योग्यता अंक (720 में से) |
|---|---|---|
|
यूआर/ईडब्ल्यूएस |
50वां परसेंटाइल |
150 |
|
ओबीसी / एससी / एसटी |
40वां परसेंटाइल |
118 |
|
यूआर/ईडबल्यूएस- पीडबल्यूबीडी |
45वां परसेंटाइल |
130 |
|
ओबीसी / एससी / एसटी - पीडब्ल्यूडी |
40वां परसेंटाइल |
118 |
June 21, 2026 | 08:48 PM IST
RE-NEET 2026 Expected Cutoff: अपेक्षित नीट 2026 कटऑफ
री-नीट 2026 का संभावित कटऑफ नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है।
|
वर्ग |
अपेक्षित री-नीट कटऑफ |
|---|---|
|
अनारक्षित |
690-150 |
|
एससी/ एसटी/ ओबीसी |
149-118 |
|
अनारक्षित - पीएच |
148-130 |
|
एससी/एसटी/ओबीसी - पीएच |
130-118 |
June 21, 2026 | 08:14 PM IST
NEET Answer Key Release Date 2026: री-नीट आंसर की पीडीएफ कब आएगी?
एनटीए, परीक्षा खत्म होने के 5–10 दिनों के अंदर आधिकारिक प्रोविजनल नीट आंसर-की और ओएमआर शीट जारी करेगी। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके नीट आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
June 21, 2026 | 07:35 PM IST
NEET 2026 RE NEET Paper: फिजिक्स को सबसे चुनौतीपूर्ण खंड
लगभग 22 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक विश्लेषण में फिजिक्स को सबसे चुनौतीपूर्ण खंड के रूप में पहचाना गया, जबकि बायोलॉजी उच्च-स्कोरिंग साबित हुआ।
June 21, 2026 | 07:01 PM IST
RE-NEET 2026 Answer Key: रीनीट यूजी आंसर की सभी कोड के लिए जारी
21 जून को आयोजित री-नीट यूजी परीक्षा के सभी प्रश्न-पत्र कोड (50, 60, 70, 80) के लिए विभिन्न प्रमुख कोचिंग संस्थानों (जैसे- आकाश, एलन आदि) द्वारा अनौपचारिक आंसर की जारी कर दी गई हैं।
June 21, 2026 | 06:34 PM IST
RE-NEET 2026 Biology Paper Analysis: रीनीट 2026 बायोलॉजी पेपर एनालिसिस
June 21, 2026 | 06:22 PM IST
RE-NEET 2026 Chemistry Paper Analysis: रीनीट 2026 केमिस्ट्री पेपर एनालिसिस
June 21, 2026 | 06:19 PM IST
RE-NEET 2026 Physics Paper Analysis: रीनीट 2026 फिजिक्स पेपर एनालिसिस
June 21, 2026 | 06:13 PM IST
RE-NEET 2026 Question Paper Level: री-नीट 2026 ओवरऑल एनालिसिस
June 21, 2026 | 05:50 PM IST
RE-NEET Answer Key 2026: अनौपचारिक नीट आंसर की कोड वाइज जारी
प्रमुख कोचिंग संस्थानों ने सभी कोड (50, 60, 70 और 80 सहित) के लिए अनौपचारिक नीट 2026 आंसर की जारी कर दी हैं।
June 21, 2026 | 05:28 PM IST
RE-NEET 2026 Exam Analysis: री-नीट पेपर एनालिसिस लाइव
June 21, 2026 | 05:15 PM IST
Re-NEET 2026 Concluded: नीट पुनर्परीक्षा 2026 समाप्त
नीट यूजी की पुनर्परीक्षा देशभर में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। एनटीए ने पेपर लीक और गड़बड़ियों को रोकने के लिए केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी और आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे अभूतपूर्व और कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए थे।
June 21, 2026 | 05:09 PM IST
Re-NEET Result Date 2026: रीनीट यूजी रिजल्ट डेट 2026
छात्र आंसर की आने तक मेमोरी बेस्ड सॉल्यूशंस से स्कोर अनुमान लगा सकेंगे। नीट 2026 रिजल्ट जुलाई के अंत तक आने की संभावना है।
June 21, 2026 | 04:35 PM IST
Re-NEET Answer Key PDF 2026: नीट आंसर की पीडीएफ कौन जारी करेगा?
नीट आंसर की जारी होने की प्रक्रिया परीक्षा के बाद शुरू हो जाएगी। विभिन्न कोचिंग संस्थान अनौपचारिक नीट आंसर-की जारी करेंगे।
June 21, 2026 | 04:07 PM IST
Re-NEET Answer Key 2026: री-नीट आंसर की पीडीएफ कब आएगी?
एनटीए, परीक्षा खत्म होने के 5–10 दिनों के अंदर आधिकारिक प्रोविजनल नीट आंसर-की और ओएमआर शीट जारी करेगी।
June 21, 2026 | 03:52 PM IST
NEET Answer Key 2026 PDF: अनौपचारिक नीट आंसर की पीडीएफ जल्द
परीक्षा के बाद, अब करियर्स360 के विषय विशेषज्ञ नीट प्रश्न पत्र का विश्लेषण और अनौपचारिक नीट आंसर-की यहां प्रकाशित करेंगे।
June 21, 2026 | 03:50 PM IST
Re-NEET UG 2026 Exam: नीट यूजी परीक्षा देशभर के केन्द्रों पर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित रीनीट यूजी 2026 परीक्षा आज देश भर के 5000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
अगली खबर
]राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' पहल के तहत पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान, जानें प्रोसेस
इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इसी क्रम में अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर का अभियान शुरू किया है।
Santosh Kumar | 6 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम