RBSE Board Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | January 13, 2025 | 04:29 PM IST | 1 min read
बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 जारी करेगा।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) किसी भी समय कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर सकता है। आरबीएसई 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 जारी करेगा। बता दें कि सभी बोर्ड ने अपनी वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ में परीक्षा की तारीखें, परीक्षा का समय, छात्रों के लिए निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी। विकलांग छात्रों को राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
RBSE Board Time Table 2025: आरबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि
इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षा में राज्य भर से 20 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में इस साल आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में 50,000 से अधिक छात्र शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 31 जनवरी या फरवरी के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएंगी। पिछले साल के शेड्यूल के आधार पर, कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल के बीच होने की संभावना है।
Rajasthan Board Exam Date 2025: पिछले साल कब हुई थी परीक्षा?
आरबीएसई परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा जो छात्रों को स्कूलों से मिलेगा। राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र का विवरण जैसी जानकारी होती है।
पिछले साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जनवरी में जारी कर दी थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी