Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | December 19, 2025 | 10:45 PM IST | 2 mins read
राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट जारी होने के साथ आयोग कटऑफ भी जारी किया है। जो अभ्यर्थी कैटेगरीवाइज निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे ही भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों rssb.rajasthan.gov.in, sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राजस्थान वीडीओ परिणाम 2025 में दी गई सभी जानकारी सही है और उसमें कोई त्रुटि नहीं है। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को भविष्य में परेशानी हो सकती है, इसलिए उन्हें इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
Rajasthan VDO Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको ग्राम विकास आधिकारी (VDO) भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ मेरिट लिस्ट
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 के साथ मेरिट लिस्ट जारी की गई है। मेरिट लिस्ट में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को अपना नाम और रोल नंबर खोजकर यह पुष्टि करनी चाहिए कि उनका चयन हुआ है या नहीं।
Rajasthan VDO Result 2025: परीक्षा विवरण
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए 850 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती परीक्षा में भाषा ज्ञान सामान्य (हिन्दी, अंग्रेजी), गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति और बेसिक कंप्यूटर विषय से कुल 160 सवाल पूछे गए थे। कुल परीक्षा 200 अंक की थी और इसके लिए तीन घंटे दिए गए थे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय थे जिनमें निगेटिव मार्किंग भी लागू की गई थी।
Rajasthan VDO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 के तहत ग्राम विकास अधिकारी के लिए 850 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से 683 रिक्तियां अनुसूचित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, और 167 रिक्तियां गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र