Rajasthan SET Score Card 2026: राजस्थान सेट स्कोर कार्ड uok.ac.in पर जारी, 30 नवंबर तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | November 25, 2026 | 11:54 AM IST | 1 min read
राजस्थान एसईटी स्कोर कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्कता होगी।
नई दिल्ली: कोटा यूनिवर्सिटी (UOK) ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट uok.ac.in के माध्यम से राजस्थान सेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, 6 नवंबर, 2026 को रिजल्ट जारी किया गया था।
राजस्थान एसईटी स्कोर कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्कता होगी। स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, विषय, प्राप्त अंक, योग्यता स्थित सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
कोटा विश्वविद्यालय द्वारा 13 सितंबर 2026 को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में 1,39,383 कैंडिडेट उपस्थित हुए थे, इनमें से 9191 कैंडिडेट्स ने एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया है। सीईटी परीक्षा राजस्थान में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए कैंडिडेट की पात्रता निर्धारित करने के लिए की जाती है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एसईटी 2026 स्कोर कार्ड 23 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध है और उम्मीदवार इसे recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetresultservlet के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो setexam2026@uok.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।”
राजस्थान सेट 2026 ई सर्टिफिकेट 17 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक sso.rajasthan.gov.in/signin के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार कोटा विश्वविद्यालय हेल्पलाइन नंबर 7340557555, 9468668776 पर संपर्क कर सकते हैं।
Rajasthan SET Score Card 2026 PDF Download: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन पालन करके राजस्थान सेट स्कोर कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं ।
- रिजल्ट या स्कोरकार्ड सेक्शन खोलें।
- राजस्थान सेट 2026 एग्जाम का चयन करें और लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें, स्कोर कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र