RPSC RAS Prelims Result 2024: राजस्थान आरएएसी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 20, 2025 | 10:23 PM IST | 2 mins read
आरएएसी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 के तहत 21,539 अभ्यर्थियों को आरएएस मेंस परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज यानी 20 फरवरी को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएएसी प्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी ने आरएएसी प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट 2024 के साथ ही मेल पदों, फीमेल पदों, विडो पोस्ट, डीवी पोस्ट, एक्स-सर्विसमैन पोस्ट और होरिजेंटल पोस्ट के लिए कटऑफ अंकों की भी घोषणा की है। आरपीएससी आरएएस परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें रोल नंबर, कटऑफ अंक सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
आयोग की नोटिस में कहा गया कि, “आयोग द्वारा कार्मिक विभाग के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र हेतु विज्ञापित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को किया गया था। मुख्य परीक्षा हेतु सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर घोषित किए गए हैं।”
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के माध्यम से आरपीएससी राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान कराधान सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा और अन्य अधीनस्थ पदों पर कुल 905 रिक्तियों को भरेगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
आरपीएससी आरएएसी 2024 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में 21,539 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आरएएसी प्री एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही आरएएसी मेंस 2024 में उपस्थित होने के पात्र होंगे। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 17-18 जून को किया जाएगा।
RPSC RAS Pre Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से राजस्थान आरएएसी प्री रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- न्यूज एंड इवेंट सेक्शन में जाएं और व्यू ऑल पर क्लिक करें।
- अब, राजस्थान आरएएस (प्री) एग्जाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक PDF खुलेगी, जहां कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]Bihar Board Result Date 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटर परीक्षा परिणाम तिथि घोषित, लेटेस्ट अपडेट जानें
बिहार बोर्ड एग्जाम 2025 में एक या दो विषयों में फेल छात्र बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 दे सकेंगे। हालांकि, दो से अधिक विषयों में फेल छात्रों को यह मौका नहीं मिलेगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी