बीपीएससी मेन्स परीक्षा 25 अप्रैल से पटना मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा 30 अप्रैल 2025 तक दो पालियों में चलेगी।
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 12:40 PM IST
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 मेन्स का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। बीपीएससी 70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 21 फरवरी को उम्मीदवारों के लिए सक्रिय होगी।
बीपीएससी 70वीं सीसीई मेन्स परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 है। केवल प्री-परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार ही बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी मेन्स परीक्षा 25 अप्रैल से पटना मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा 30 अप्रैल 2025 तक दो पालियों में चलेगी। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में बीपीएससी मुख्य परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम देख सकते हैं-
बीपीएससी मेन्स एग्जाम डेट | परीक्षा का समय | विषय |
---|---|---|
25 अप्रैल 2025 | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | सामान्य हिंदी |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक | निबंध | |
26 अप्रैल 2025 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक | सामान्य अध्ययन – प्रथम पत्र |
28 अप्रैल 2025 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक | सामान्य अध्ययन – द्वितीय पत्र |
29 अप्रैल 2025 | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक | एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक | बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय | |
30 अप्रैल 2025 | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक | वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय |
70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आरोपों और अदालती याचिकाओं के बावजूद बीपीएससी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बीपीएससी मुख्य परीक्षा दो पालियों में और अलग-अलग समय पर होगी। आयोग ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा का रिजल्ट लिंक 27 जनवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया।
इस परीक्षा में कुल 3,28,990 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा की मार्कशीट देख सकते हैं।
रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाकर बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड द्वितीय डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar