Rajasthan Police Constable Result 2024: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Saurabh Pandey | February 28, 2024 | 10:11 AM IST | 1 min read
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पीईटी और पीएसटी परीक्षा 27 से 30 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : कार्यालय पुलिस महानिदेशक राजस्थान, जयपुर की तरफ से राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी-पीएसटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पात्र उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। पहली बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा से पहले पीईटी और पीएसटी का रिजल्ट जारी किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के तहत 3578 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता, मापतौल (PET-PST) परीक्षा का आयोजन 27 से 30 दिसंबर तक आयोजित की गई थी, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, उनका रिजल्ट जिला,यूनिटवाइज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।
पीईटी और पीएसटी के सफल अभ्यर्थियों को अब सीबीटी के बुलाया जाएगा। इसका एडमिट कार्ड ऑनलाइन (बैंड कॉन्स्टेबल पद के अतिरिक्त) जारी किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स के वेरीफिकेशन के पास पोस्टिंग दी जाएगी।
सीईटी योग्यता अंक
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में सामान्य, पिछड़ा, अति पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य किया गया था, जबकि एससी,एसटी के लिए 36 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी था।
रिक्तियों की संख्या
राजस्थान पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के कुल 3578 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 3240 कॉन्स्टेबल नॉन टीएसपी एरिया के लिए, जबकि 338 कॉन्स्टेबल टीएसपी एरिया के लिए नियुक्त किए जाएंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब उस जिले पर जाएं जिसका परिणाम आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
- चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम और पद की जांच करें।
- राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परिणाम डाउनलोड करें।
- अब रिजल्ट का एक प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन प्रक्रिया cuetug.ntaonline.in पर शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
वे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी