Rajasthan NEET PG 2024: राजस्थान नीट पीजी 2024 राउंड 3 मेरिट लिस्ट rajpgneet2024.org पर जारी, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | February 4, 2025 | 07:38 AM IST | 1 min read
राजस्थान नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राज्य में कुल 1,024 MD/MS और 312 MDS सीटों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: नीट पीजी मेडिकल एंड डेंटल एडमिशन बोर्ड ने राजस्थान नीट पीजी 2024 राउंड 3 के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई। राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2024.org के माध्यम से राजस्थान नीट पीजी 2024 राउंड 3 मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान नीट पीजी 2024 शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 5 फरवरी को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को राउंड 3 के लिए राजस्थान नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “राउंड 2 पूरा होने पर ज्वाइन स्टेटस प्राप्त करने वाले और राउंड 3 में अपग्रेडेशन के लिए भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार केवल नए आवेदन और फिर से सुरक्षा राशि जमा करने पर ही पात्र होंगे। उनकी पहले जमा की गई सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।” इस अपग्रेडेशन के लिए उम्मीदवारों को राउंड 3 के लिए नए विकल्प भरने होंगे।
Also read MP NEET PG Counselling 2024: एमपी नीट पीजी काउंसलिंग मॉप राउंड शेड्यूल dme.mponline.gov.in पर जारी
Rajasthan NEET PG 2024 security deposit: सुरक्षा राशि
- सरकारी मेडिकल कॉलेजों, सरकारी सोसायटी मेडिकल कॉलेजों, आरयूएचएस सीएमएस, सरकारी जिला अस्पतालों में सरकारी सीटों पर एमडी/एमएस/पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी/पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स के लिए सुरक्षा राशि 1 लाख रुपये है।
- सरकारी सोसायटी मेडिकल कॉलेजों और आरयूएचएस सीएमएस में प्रबंधन सीटों पर एमडी/एमएस पाठ्यक्रम के लिए सुरक्षा राशि 2 लाख रुपये है।
- निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस कोर्स के लिए सुरक्षा जमा राशि 5,00,000 रुपये है।
Rajasthan NEET PG 2024 Schedule: राउंड 3 शेड्यूल
राजस्थान नीट पीजी 2024 राउंड 3 शेड्यूल की जांच नीचे कर सकते हैं:
- प्रोविजनल मेरिट लिस्ट - 2 फरवरी
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट - 5 फरवरी
- प्रिंटिंग ऑफ अलॉटमेंट लेटर - 6 फरवरी
- एक वर्ष की ट्यूशन फीस जमा कराना - 6 फरवरी से 9 फरवरी तक
- रिपोर्टिंग और दस्तावेज पेश करना - 6 फरवरी से 9 फरवरी तक
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल