Rajasthan ITI Admission 2025: राजस्थान आईटीआई राउंड 2 सीट अलॉटमेंट तिथि संशोधित, अब 25 अगस्त को होगा जारी
Abhay Pratap Singh | August 23, 2025 | 12:47 PM IST | 1 min read
राजस्थान आईटीआई राउंड 2 सीट आवंटन मेरिट रैंक, चयनित ट्रेड और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) ने राजस्थान आईटीआई प्रवेश 2025 (Rajasthan ITI Admission 2025) के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी करने की तिथि संशोधित की है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब राजस्थान आईटीआई राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2025 रिजल्ट 25 अगस्त को जारी किया जाएगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद प्राधिकरण द्वारा राजस्थान आईटीआई राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। राजस्थान आईटीआई राउंड 2 सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
राजस्थान आईटीआई राउंड 2 सीट आवंटन की घोषणा मेरिट रैंक, चयनित ट्रेड और उपलब्ध सीटों के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करनी होगी और शुल्क का भुगतान करना होगा। राजस्थान आईटीआई एडमिशन राउंड 2 के लिए सीट आवंटित उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थानों में रिपोर्टिंग करनी होगी।
Also read Rajasthan News: राजस्थान के टोंक में सरकारी अस्पताल में इंटर्न छात्रा के बुर्का पहनने पर हुआ विवाद
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “राउंड 2 आवंटन घोषणा को संशोधित कर 25 अगस्त 2025 कर दिया गया है।” राजस्थान के आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और मेरिट-आधारित है। इससे पहले, 11 अगस्त 2025 को सेंट्रलाइज ऑनलाइन एडमिशन के लिए राउंड 1 सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है।
राजस्थान आईटीआई प्रवेश 2025 के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं आयोजित की जाती है। राजस्थान के सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए राजस्थान आईटीआई एडमिशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Rajasthan ITI Admission Round 2 Seat Allotment 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर पर ‘एडमिशन - आईटीआई’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवंटन स्थिति पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- राजस्थान आईटीआई सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी