Rajasthan High Court Driver Result 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर रिजल्ट hcraj.nic.in पर जारी, कटऑफ जांचें

Abhay Pratap Singh | May 18, 2026 | 10:37 AM IST | 2 mins read

उच्च न्यायालय ने कहा कि, परिणाम सौरभ यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य AIR 2021 SC 233 मामले में दिए गए फैसले के आलोक में तैयार किया गया है।

राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर एवं शॉफर संयुक्त भर्ती 2025 परीक्षा 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court), जोधपुर ने शॉफर एंड ड्राइवर 2025 भर्ती के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार राजस्थान एचसी की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान एचसी ड्राइवर रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रोविजनली रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ ही शॉफर और ड्राइवर पदों के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

Rajasthan High Court Driver Result PDF: कुल पद

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दिए गए हैं, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 58 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कुल 27 शॉफर के पद और कुल 31 ड्राइवर के पद शामिल हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय और RSLSA के लिए शॉफर (Chauffeur) तथा जिला न्यायालयों और DLSAs के लिए ड्राइवर के पदों पर संयुक्त भर्ती 2025 परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

Rajasthan High Court: सौरभ यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

उच्च न्यायालय ने कहा कि, परिणाम सौरभ यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य AIR 2021 SC 233 मामले में दिए गए फैसले के आलोक में तैयार किया गया है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान एचसी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

Rajasthan High Court Driver Result 2026 OUT: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • राजस्थान एचसी की वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘लेटेस्ट अपडेट’ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘शॉफर एंड ड्राइवर 2025 - रिजल्ट’ पर जाएं।
  • पीडीएफ में रोल नंबर व कटऑफ जांचें और डाउनलोड करें।

Also read RSSB Stenographer Phase II Result 2026: राजस्थान स्टेनोग्राफर फेज 2 रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

Rajasthan High Court Driver Cut Off 2026: ड्राइवर रिजल्ट कटऑफ अंक

नीचे सारणी में कैंडिडेट राजस्थान हाई कोर्ट ड्राइवर परीक्षा 2026 कटऑफ अंक जांच सकते हैं:

कैटेगरी कटऑफ
टीएसपी प्रतापगढ़
अनारक्षित 52
एसटी 48
टीएसपी बांसवारा
अनारक्षित 52
टीएसपी डूंगरपुर
अनारक्षित 55
नॉन टीएसपी
अनारक्षित 78
एससी 75
एसटी 72
ओबीसी/ एमबीसी - एनसीएल 77

Rajasthan High Court Chauffeur Cut Off 2026: शॉफर रिजल्ट कटऑफ अंक

उम्मीदवार राजस्थान हाई कोर्ट शॉफर परीक्षा 2026 कटऑफ अंक की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:

कैटेगरी अंक
अनारक्षित (पुरुष) 76
अनारक्षित (महिला) 49
अनारक्षित (एक्स-सर्विसमैन) 60
एससी (पुरुष) 69
एससी (महिला) 47
एसटी 67
ईडब्ल्यूएस 73
ओबीसी/ एमबीसी - एनसीएल (मेल) 74
ओबीसी/ एमबीसी - एनसीएल (फीमेल) 45
एमबीसी - एनसीएल 72


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]