Trusted Source Image

RSSB Stenographer Phase II Result 2026: राजस्थान स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 16, 2026 | 08:06 AM IST | 1 min read

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परिणाम की पीडीएफ पोर्टल पर अपलोड की है। जिन उम्मीदवारों ने इस टाइपिंग और स्टेनोग्राफी प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपने ऑफिशियल लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए अपना स्कोर और क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।

दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग से संबंधित कौशल मूल्यांकन शामिल था।(आधिकारिक वेबसाइट)
दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग से संबंधित कौशल मूल्यांकन शामिल था।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट (PA) ग्रेड-II (स्किल टेस्ट) का परिणाम घोषित कर दिया है। स्किल टेस्ट में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना क्वालीफाइंग स्टेटस और टाइपिंग टेस्ट के प्रदर्शन की जांच कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के परिणाम जारी होने के बाद, अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

राजस्थान स्टेनोग्राफर फेज-II के नतीजे जारी होने के बाद, अब सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के निर्देशों का इंतजार है। बोर्ड जल्द ही इसके लिए विस्तृत गाइडलाइंस और तारीखों का एलान करेगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

RSSB Stenographer Phase II Result 2026: चयन प्रक्रिया

राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए अंतिम चयन ओवरऑल प्रदर्शन और पात्रता सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे-

  1. लिखित परीक्षा
  2. स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. अंतिम योग्यता सूची

Also read Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर टेक्निकल पदों पर भर्ती, जानें आवेदन डेट

RSSB Stenographer Vacancy 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियां
स्टेनोग्राफर (गैर-अनुसूचित क्षेत्र / Non-TSP)
194
स्टेनोग्राफर (अनुसूचित क्षेत्र / TSP)
00
पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II (गैर-अनुसूचित क्षेत्र / Non-TSP)
257
पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II (अनुसूचित क्षेत्र / TSP)
23
कुल पद
474 पद
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications